फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सेना के जवान की गोली लगने से मौत, उत्तराखंड का निवासी है गढ़वाल राइफल में तैनात सिपाही

Thu, 06 Jan 2022 11:50 AM IST
करिश्मा चिब अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मेंढर उपमंडल के केजी सेक्टर के बलनोई इलाके में नियंत्रण रेखा पर सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
रहस्यमय परिस्थितियों में मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मेंढर के बलनोई इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक जवान का शव सैन्य शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। उसके शरीर पर गोलियों के निशान हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सेना को सौंप दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि जवान की मौत कैसे हुई। जवान की पहचान 8 गढ़वाल राइफल्स के उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी अनिल सिंह चौहान के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में कम दृश्यता के चलते कई उड़ानों में देरी, वैष्णो देवी में हेलीकॉप्टर सेवा फिर हुई शुरू
घटना के बारे में बताया जाता है कि वीरवार की सुबह कृष्णा घाटी में एलओसी पर 8 गढ़वाल राइफल्स के शिविर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी जवानों ने मौके पर पहुंच कर पाया कि लहूलुहान अनिल जमीन पर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे तत्काल शिविर में स्थित चिकित्सा कक्ष में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया और शव को परीक्षण के लिए मेंढर अस्पताल ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव सेना को सौंप दिया गया। पार्थिव देह को अब उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। 

 वीरवार शाम 4.30 बजे सेना और पुलिस की टीम एक जवान अनिल चौहान का शव लेकर आई थी। जवान की गोली लगने से मौत हुई है। -डॉ. जावेद अहमद चौधरी, मेडिकल अफसर, मेंढर अस्पताल।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें