फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सोपोर आतंकी हमले में घायल हुए एक अन्य पार्षद की मौत

Tue, 30 Mar 2021 10:10 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
J&K Police - फोटो : file photo
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में स्थित नगर पालिका कार्यालय पर सोमवार दोपहर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस आतंकवादी हमले में घायल हुए एक अन्य पार्षद की भी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


बता दें कि आतंकवादियों द्वारा सोपोर में नगर पालिका कार्यालय के बाहर बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी शफात अहमद पर गोली चलाई। हमले में रियाज और शफात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था। वहीं इसमें एक पुलिस कर्मी भी शहीद हो गया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : सीआरपीएफ के जवान की इलाज के दौरान मौत, 25 मार्च को आतंकियों ने किया था हमला
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी हमले के बाद एजेकेपीसी के अध्यक्ष शफीक मीर ने कहा कि मैं फिर से कहता हूं कि जम्मू-कश्मीर के पंचायत नेताओं को सुरक्षा दी जानी चाहिए। हमने 3-स्तरीय पंचायत प्रणाली बनाकर अपना काम किया है, लेकिन केंद्र सरकार हमें सुरक्षित करने में विफल रहा है। उधर, कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने एसएसपी सोपोर को घटनास्थल पर मौजूद उन चार पीएसओ को निलंबित करने का निर्देश दिया है जिन्होंने उचित जवाबी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें