फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: अखनूर और कुपवाड़ा में सीमा पर घुसपैठ की फिराक में थे आतंकी, सुरक्षाबलों ने तीन को किया ढेर

Tue, 13 Nov 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
एलओसी पर मंगलवार को घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम करते हुए सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किए गए हैं। आतंकी संगठनों की पंचायत चुनाव में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी की साजिश को नाकाम करने में सेना को सफलता मिली है। अभी मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे किस संगठन से जुड़े थे।

जम्मू जिला के पलांवाला (अखनूर) सेक्टर के घिगड़याल क्षेत्र में भारतीय संगम पोस्ट की ओर बढ़ रहे एक आतंकी को जवानों ने मार गिराया। घटना सुबह चार बजे के करीब की है। पोस्ट पर तैनात 15 पंजाब रेजीमेंट के जवानों ने एक घुसपैठिए को भारतीय क्षेत्र की ओर आते देखा। ललकारे जाने पर भी जब वह रुका नहीं तो मार गिराया गया। उसके पास से एक एके 47, दो मैगजीन व 234 एके गोलियां, पांच पिस्टल, 10 पिस्टल मैगजीन, 60 पिस्टल की गोलियां, 15 हैंडग्रेनेड व 12 आईईडी फ्यूज बरामद किए गए हैं। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पूरे इलाके में अब भी सर्च आपरेशन जारी है।

बताया कि आतंकी के मारे जाने तथा भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद की बरामदगी से आतंकी संगठनों की इलाके की शांति तथा सौहार्द्र को नुकसान पहुंचाने के नापाक इरादे को झटका पहुंचा है। आगामी पंचायत चुनावों में खलल और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। पीर पंजाल में किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

उत्तरी कश्मीर में सीमांत जिले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भी सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। सैन्य सूत्रों ने बताया कि सेक्टर में तैनात जवान संदिग्ध हलचल पर सतर्क हो गए। उन्होंने पाया कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। इस पर उन्हें ललकारा गया तो वे फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकियों को मार गिराया गया। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल आपरेशन जारी है।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक्चर
स्नाइपर हमले के बाद अब घुसपैठ
पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर शाट से तीन जवानों के शहीद होने, एक पोर्टर की मौत तथा तीन बीएसएफ जवानों के घायल होने के बाद अब घुसपैठ की घटना सामने आई है। पिछले एक सप्ताह से पाकिस्तान की ओर से स्नाइपर हमले तेज किए गए हैं। माना जा रहा है कि घुसपैठ को अंजाम देने के लिए ही वह इस प्रकार की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
LoC
पाकिस्तान को करारा जवाब, कई पोस्ट तबाह
पिछले कुछ दिनों से एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी का जवानों ने करारा जवाब दिया है। सेना के अनुसार जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को हुए नुकसान का तात्कालिक रूप से आकलन तो नहीं हो पाया है, लेकिन उसके कई पोस्ट तबाह हुए हैं। साथ ही स्नाइपर हमले जिस पोस्ट से किए जा रहे थे उसे भी नुकसान पहुंचा है।

4 of 5
एलओसी
पाकिस्तान ने लाम सेक्टर में की भारी गोलाबारी
पाकिस्तान ने सोमवार की देर रात एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नौशेरा के लाम सेक्टर में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तान की तरफ से छोटे-बडे़ हथियारों से गोलाबारी शुरू होते ही सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने भी उसी क्रम में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। पाकिस्तान की तरफ से लाम सेक्टर में सरया, पुखरणी, वंडमोडा में मोर्टार दागे गए। देर रात दो बजे तक दोनाें तरफ से गोलाबारी होती रही। गोलाबारी में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LOC - फोटो : file photo
स्नाइपर हमले में घायल जवान को उधमपुर भेजा
जिले में पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर राइफल हमले में सोमवार को घायल सेना के जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल भेजा गया। सोमवार की देर शाम कृष्णा घाटी में तैनात सेना की चार मराठालाई रेजीमेंट की अग्रिम चौकी पर उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना की 642 मुजाहिदीन रेजीमेंट ने राइफल से स्नाइपर हमला किया था। इसमें मराठालाई का लांस नायक एंटनी सिबतेेयन केएम शहीद हो गया था, जबकि हवलदार मरी मुत्थू डी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हवलदार को सोमवार की देर रात पुंछ सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से मंगलवार को हेलीकाप्टर से कमान अस्पताल उधमपुर भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें