फिल्म अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन जल्द शादी करने को लेकर चर्चाओं में हैं। वह कश्मीरी निवासी रोहमन के साथ कई मौकों पर एक साथ दिख चुकी है। सुष्मिता की शादी के बाद नैनीताल में रहने वाले कश्मीरी निवासी रोहमन इन दिनों नेशनल मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं। उनका परिवार नैनीताल में कश्मीरी शॉल का व्यवसाय करता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
rohman and sushmita
माता-पिता बेहद खुश
रोहमन के पिता रियाज और मां इस खबर से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सुष्मिता सेन उन्हें फोन पर बधाई दी थी। अगर दोनों शादी करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी।
विज्ञापन
3 of 5
sushmita sen
- फोटो : bollywoodlife
एक समारोह ने बदल दी रोहमन की लाइफ स्टाइल
बताते है कि रोहमन देहरादून में आयोजित एक समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें मॉडलिंग करने की सलाह दे डाली। इसके बाद उन्होंने इसे अपना पैशन बना लिया। कुछ समय बाद वह पिता को बिना बताए मुंबई चले गए।
4 of 5
sushmita sen
इस तरह नजदीक आए रोमान और सुष्मिता
मुंबई में मॉडलिंग के दौरान करीब आठ महीने पहले रोहमन की मुलाकात पूर्व मिस यूनिवर्स एवं अभिनेत्री सुष्मिता सेन से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद आए दिन रोहमन के फोटो सुष्मिता सेन के साथ आते रहे।
सुष्मिता सेन 1994 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। वह हिंदी, तमिल और बंगाली फिल्मों में भी अभिनय कर चुकी हैं। अपने एक्टिंग करियर में सुष्मिता ने फिल्मफेयर अवार्ड के साथ साथ कई पुरस्कार जीते हैं।