फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: चिनैनी के जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए वायुसेना का ऑपरेशन शुरू, आबादी वाले इलाके में मंडराया खतरा

Wed, 27 Apr 2022 01:37 PM IST
विमल शर्मा रोहित गुप्ता, चिनैनी

सार

एसडीएम चिनैनी ने बताया कि जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना की मदद ली जा रही है। आबादी क्षेत्र में कोई नुकसान न हो इसके लिए पूरी प्रशासनिक टीम मौके पर लगी हुई है। 
विज्ञापन
चिनैनी के जंगल में लगी आग बुझाता सेना का हेलिकॉप्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिनैनी के सयुना के जंगलों में मंगलवार शाम से भीषण आग लगी हुई है। बुधवार दोपहर तक आग ने कई हेक्टेयर जंगल को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके बाद चिनैनी सब डिवीजन के प्रशासनिक अधिकारी, डीएफओ टीम के साथ आग पर काबू पाने के लिए मौके पर जुटे रहे।

आबादी की तरफ आग को बढ़ता देख एयरफोर्स की मदद ली 

आबादी की तरफ आग को बढ़ता देख अधिकारियों ने बुधवार को एयरफोर्स की मदद ली। इसके बाद पूरे इलाके में लगी आग में काबू पाने के लिए वायुसेना ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पूरे जंगल में हेलिकॉप्टर के माध्यम से पानी डालकर आग को बुझाया जा रहा है। सबसे पहले प्राथमिकता उस जगह को दी गई जो आबादी के बिल्कुल नजदीक थी।

प्रशासनिक अफसर, वन विभाग अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे 

एसडीएम चिनैनी ने बताया कि जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना की मदद ली जा रही है। बताया कि सूचना के बाद वन विभाग अधिकारियों के साथ मौके पर टीम पहुंची। वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ लगी हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस, सेना और दमकल विभाग के वाहन भी मौके पर मौजूद रहे। बुधवार को ऑपरेशन बंबी के माध्यम से एयरफोर्स की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें