फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: नौशेरा पुलिस थाने से नशा तस्करी का आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दी दबिश

Sat, 03 Jun 2023 04:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोशेरा (राजोरी)

सार

पंजाब से अपराधी सिकंदर हयात को नौशेरा पुलिस थाने में लाया गया था। थाने से सिकंदर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इससे पुलिस पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौशेरा पुलिस थाने से मादक पदार्थों को बेचने वाला अपराधी सिकंदर हयात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। 29 अगस्त 2021 को 16 किलो हीरोइन की तस्करी के आरोपी जफर इकबाल और सिकंदर हयात पुत्र गुलजार हुसैन निवासी सरया झांगड) तहसील नौशेरा फरार हो गए थे।

विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने नौशेरा पुलिस के साथ मिलकर सिकंदर हयात को गिरफ्तार किया गया था। लगभग एक वर्ष पहले नौशेरा और पंजाब पुलिस ने मिलकर दोनों अपराधियों के घर सरया (झांगड) नौशेरा से एक करोड़ 64 लाख रुपये बरामद कर कुछ दिनों बाद जफर इकबाल पुत्र गुलजार हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

कुछ दिन पहले पंजाब से अपराधी सिकंदर हयात को नौशेरा पुलिस थाने में लाया गया था। पुलिस थाने से सुबह करीब सात आठ बजे के बीच अपराधी सिकंदर हयात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इससे पुलिस पर सवालिया निशान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


नौशेरा पुलिस के अधिकारी व जवान जगह-जगह फरार अपराधी की तलाश में जुटे हैं लेकिन अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। इस संबंध में जब पुलिस अधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो वह कुछ भी कहने में कतरा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें