फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष: जलशक्ति अस्थायी कर्मियों की हड़ताल 83 दिन से जारी, डेलीवेजर शशिपाल को दी श्रद्धांजलि

Tue, 13 Sep 2022 06:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को 83वें दिन में प्रवेश कर गई। चीफ इंजीनियर कार्यालय में बैठे कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
Jammu Protest (File) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थायी होने और लंबित वेतन जारी करने की मांग पर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को 83वें दिन में प्रवेश कर गई। चीफ इंजीनियर कार्यालय में बैठे कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। साथ ही जानकारी दी कि कठुआ के रहने वाले एक डेली वेजर शशिपाल की मौत हो गई है। जो लंबे समय से बीमार थे और आर्थिक स्थिति की वजह से वह अपना उपचार नहीं करा सके। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


कर्मचारी फोरम के प्रवक्ता रवि हंस का कहना है कि कर्मियों को स्थाई करना तो दूर। उनके 90 महीनों का वेतन तक जारी नहीं किया जा रहा। इसकी वजह से कर्मी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, इसका उदाहरण कठुआ में कर्मी की मौत है। जो आर्थिक तंगी के अभाव में अपना उपचार तक नहीं करा सके। ऐसे ही अनगिनत कर्मी हैं, जो इस समय विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं और अपना उपचार नहीं करवा पा रहे। लेकिन सरकार की तरफ से कोई सुध नहीं ली जा रही। वहीं 22 सितंबर को जम्मू में पूरे जम्मू संभाग में कर्मी अपनी मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले मंगलवार सुबह कर्मियों ने शशिपाल को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें