50 वर्षीय अजहर हुसैन को बृहस्पतिवार शाम भारतीय सेना ने गिरफ्तार किया और शुक्रवार शाम को पुलिस के हवाले कर दिया।
अजहर हुसैन को पाकिस्तानी सीमा पार से सिगरेट की डिब्बी और दो सौ रुपये का लालच देकर भारतीय सीमा में भेजा गया था। उसकी जिम्मेदारी भारतीय सेना की स्थिति की जानकारी जुटाना थी। अजहर ने स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार भारतीय सीमा में रेकी के लिए भेजा जा चुका था। उसने अपने परिवार के बारे में बताया कि उसके मां बाप की मौत हो चुकी है और कोई भाई-बहन भी नहीं हैं।
आतंकी और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई अक्सर स्थानीय नागरिकों को लालच या धमकी देकर सीमा पार करवा देते हैं ताकि भारतीय सुरक्षा बलों की स्थिति और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की जा सके। अजहर के गिरफ्तार होने से सीमा सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।