जम्मू। कानून एवं संसदीय मामले विभाग ने जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट में 178 पदों को सृजित की मंजूरी दे दी है। 24 फरवरी को मंत्री परिषद की बैठक में इसका निर्णय लिया गया था।
विभाग की ओर से मंजूरी का आदेश दिया गया है। जारी आदेश के तहत रजिस्ट्रार के 6, अतिरिक्त रजिस्ट्रार 3, संयुक्त रजिस्ट्रार 6, उप रजिस्ट्रार 8, सचिव 1, सहायक रजिस्ट्रार 10, रीडर 6, सीनियर और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर प्रत्येक में 10, हेड सहायक 6, स्टेनो टायपिसट 10, रिस्टोरर 2, जमादार 10, आर्डलरी 50, चालक 10, घरेलू चपरासी 10, हाउस कीपर 10 और बावर्ची 10 शामिल हैं।
बता दें कि हाईकोर्ट में स्टाफ की कमी को लेकर कई बार याचिकाएं दायर हो चुकी हैं। हाईकोर्ट इसे लेकर कई बार फटकार भी लगा चुका है। अब विभाग की तरफ से पदों को मंजूरी दी गई है। ब्यूरो