फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी संस्थापक की जयंती पर चलेगा विशेष अभियान : बसपा

विज्ञापन
बसपा की बैठक में मौजूद सदस्य
विज्ञापन
प्रदेश पार्टी कार्यालय में नेताओं ने बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश बहुजन समाज पार्टी की ओर से पार्टी संस्थापक साहिब कांशी राम की जयंती 15 मार्च को जिला मुख्यालय और क्षेत्रीय मुख्यालय में मनाई जाएगी। इस दिन पार्टी को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष दर्शन राणा ने पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में दी।
उन्होंने कहा कि लोग बसपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अब लोग सरकार की दमनकारी नीतियों से परिचित हो चुके हैं और बसपा का हाथ थाम रहे हैं। प्रदेश भर में होने वाले कार्यक्रमों में कांशी राम को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के अलावा क्षेत्रीय स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन कर पार्टी संस्थापक को याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी दिनों में विधानसभा एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर सदस्यता अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा।

बिश्नाह में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन
बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में लोग अन्य राजनीतिक दल छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। उनका पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें