फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम हृदय को स्वस्थ बनाने के लिए सर्वोत्तम उपाय : डॉ. सुशील

विज्ञापन
स्वास्थ्य जांच ​शिविर में हृदय रोग की जांच करते जीएमसीएच के कार्डियोलाजी विभागाध्यक्ष डा. सुशील
विज्ञापन
अखाड़ा दीवान मंदिर में जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर में जांचा लोगों का स्वास्थ्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। व्यायाम हृदय को स्वस्थ बनाने के लिए सर्वोत्तम उपायों में से एक है। इसलिए लोगों को व्यायाम करना चाहिए। यह अपील जीएमसीएच के कार्डियोलाजी विभाग के अध्यक्ष डा. सुशील शर्मा ने अखाड़ा दीवान मंदिर में आयोजित जागरूकता सह स्वास्थ्य जांच शिविर में कहीं।
उन्होंने कहा कि कोरोनरी धमनी रोग, हृदय गति रुकना जैसी समस्याओं से लाखों लोग प्रभावित हैं। जीवनशैली में बदलाव हृदय रोग को कम करने में सहायक और सर्वोत्तम उपायों में से एक है। हृदय रोगों के लक्षणों में प्रमुख रूप से उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और मोटापा शामिल हैं।
विज्ञापन

डाॅक्टर ने सलाह दी कि हृदय रोगियों के लिए आसानी से किए जाने वाले व्यायामों में प्रमुख रूप से पैदल चलना, साइकिल चलाना, तैरना या पानी में एरोबिक्स, योग आदि सहायक हैं। इसी तरह कुछ उच्च तीव्रता वाली गतिविधियों के करने से हृदय पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिससे भारी वजन उठाना,तेजी के साथ वर्कआउट करना शामिल है।
विज्ञापन

डाक्टर ने कहा कि जिनको भी हृदय संबंधी रोग हैं वह व्यायाम करने में सावधानी बरतें तो ठीक है। जागरूकता शिविर में प्रमुख रूप से अखाड़ा दीवान मंदिर की प्रबंधन समिति के बोध राज, संजीव केरनी, स्वर्ण लाल, राजकुमार, राजिंदर सिंह, विश्व प्रताप, पंकज मेहरा और धीरज शर्मा, डाॅ. यशवंत शर्मा, डाॅ. धनेश्वर कपूर, कमल शर्मा, राघव राजपूत, रणजीत सिंह, राजकुमार, रोहित नैय्यर, राहुल वैद, मनिंदर सिंह व गौरव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें