राष्ट्रीय अभिलेखागार समिति की बैठक में खाद्य मंत्री संबोिात करते हुए
कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय अभिलेखागार समिति की 49वीं बैठक में किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में अभिलेखों का शत प्रतिशत डिजिटलीकरण किया जाए। यह बात कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय अभिलेखागार समिति की 49वीं बैठक के शुभारंभ मौके पर खाद्य मंत्री सतीश शर्मा ने कही।
उन्होंने जम्मू और कश्मीर में सभी अभिलेखागार और सांस्कृतिक विरासत के डिजिटल संरक्षण के क्षेत्र में की जा रही उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करती हैं बल्कि ऐतिहासिक डेटा को देश भर में छात्रों, शोधकर्ताओं और संस्थानों में सांझा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में फोटो ग्राफिक और कला प्रदर्शनियों की सफल मेजबानी की है।
उन्होंने कहा कि यह मंच न केवल हमारी विरासत का जश्न मनाते हैं बल्कि नागरिकों में शैक्षिक जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी अभिलेखों के 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण का आह्वान किया और लंबित डिजिटलीकरण कार्य को कम से कम समय में पूरा करने को कहा।