फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र बड़े सपने देखें और साकार करें : नेकां

विज्ञापन
दोमाना में अखंड पाठ में भाग लेते नेशनल कान्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार सड़ोत्रा। स्त्र
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार सडोत्रा ने कहा कि छात्र बड़े सपने देखें और सपनों को साकार करने की दिशा में काम करें। वह दोमाना के एसजीएसडी इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षिक सत्र के मौके पर छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रों को सौहार्द, उच्च आकांक्षाओं व समग्र विकास पर जोर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अकादमिक उत्कृष्टता की बात की जाए तो इसकी सीमा कोई नहीं है। सड़ोत्रा ने कहा कि युवा मन में एकता, आपसी सम्मान और महत्वाकांक्षा की भावना पैदा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ कुछ भी हासिल करना असंभव नहीं है। उन्होंने संत तेजवंत सिंह की तरफ से आयोजित अखंड पाठ में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें