फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: गांधीनगर अस्पताल को मिला प्रोत्साहन पुरस्कार, डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना मिला सम्मान

Tue, 20 Jun 2023 05:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गांधीनगर अस्पताल राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना (डीएचआईएस) के तहत प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने वाला जम्मू-कश्मीर का पहला अस्पताल बन गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के गांधीनगर अस्पताल राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना (डीएचआईएस) के तहत प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने वाला जम्मू-कश्मीर का पहला अस्पताल बन गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के सचिव भूपिंदर कुमार ने कहा कि एनएचए ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत देश में डिजिटल स्वास्थ्य लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र के हितधारकों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य प्रोत्साहन योजना (डीएचआईएस) की घोषणा की है। 

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अस्पतालों और डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाओं और अस्पताल/स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) और प्रयोगशाला प्रबंधन सूचना प्रणाली (एलएमआईएस) जैसे डिजिटल स्वास्थ्य समाधान प्रदाताओं को भी प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।  एबीडीएम की मिशन निदेशक आयुषी सूदन ने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए एमएस जीएच गांधीनगर और उनकी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

 
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अपर मिशन निदेशक डॉ. शफकत खान ने बताया कि गांधीनगर अस्पताल को अप्रैल-मई 2023 माह के लिए 3.5 लाख रुपये प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोत्साहन पाने वाला यह जम्मू-कश्मीर का पहला अस्पताल होगा। डॉ शफकत ने कहा कि देश में बहुत कम अस्पताल हैं जिन्हें प्रोत्साहन राशि मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें