फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 48 दुकानदारों के काटे चालान, वसूला 37 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर्व के उपलक्ष्य में सात दिन तक खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। होली पर्व के उपलक्ष्य में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से शहर में एक सप्ताह तक अभियान चलाया गया। इस दौरान पनीर, दूध, मिठाई और खोया आदि के 212 सैंपल भरे गए। 48 दुकानदारों के चालान काटने के साथ ही 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

डिप्टी कमिश्नर फूड मदनलाल मगोत्रा ने बताया कि होली पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग की 36 टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। 212 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने दूषित खाद्य पदार्थों का संदेह होने पर पांच हजार रुपये कीमत की वस्तुएं नष्ट कराईं। साथ ही साफ-सफाई सही से न होने पर पांच दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। सप्ताह में कुल 315 दुकानों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें