तेज गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जम्मू संभाग के जिला उधमपुर के औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां के ग्रिड स्टेशन में बुधवार को आग भड़क उठी। इसकी सूचना मिलते ही तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रांसफार्मर धूं-धूं करते हुए जलते दिखे। ऐसे में आग बुझाने के लिए विशेष सतरकर्ता बरती गई। इससे क्षेत्र में बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई है।
विज्ञापन
बट्टल वालियां स्थित ग्रिड स्टेशन से औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जाती है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के वजह से लगी। हालांकि अभी जांच की जा रही है। आग के कारण सभी औद्योगिक इकाइयों की बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है।
मामले की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा की ट्रांसफार्मर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं या मरम्मत कर इन्हें ठीक किया जा सकेगा। तब तक औद्योगिक क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
#WATCH उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: औद्योगिक क्षेत्र बट्टल बालियां के ग्रिड स्टेशन में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/Mbv5ZSyvxN