फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Kashmir Visit: बारामुला सीट पर चुनाव से पहले अमित शाह का श्रीनगर दौरा आज

Thu, 16 May 2024 11:26 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह अपने दौरे के दौरान नागरिक समाज के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारामुला लोकसभा सीट पर 20 मई को हो रहे चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को श्रीनगर आ रहे हैं। गृहमंत्री शाह शाम करीब 6 बजे श्रीनगर के टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद श्रीनगर के हाई सिक्योरिटी जोन चश्मा शाही स्थित नेहरू गेस्ट हाउस जाएंगे। 

विज्ञापन


एक रात श्रीनगर में रुकने के बाद अगले दिन शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली रवाना होंगे। भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा है कि शाह अपने दौरे के दौरान नागरिक समाज के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

पार्टी के अनुसार गृह मंत्री गुज्जर, बकरवाल, पहाड़ी, सिविल सोसायटी, ट्रेडर्स, पार्टी डेलिगेशन, सिख डेलिगेशन से भी मुलाकात करेंगे। ऐसे दस से अधिक प्रतिनिधिमंडल हैं, जिनके मिलने का प्लान तय किया गया है। देशभर में हो रहे लोकसभा चुनावों के बीच शाह श्रीनगर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बारामुला सीट पर 20 को है चुनाव

बारामुला और अनंतनाग-राजोरी संसदीय सीटों पर क्रमशः 20 मई और 25 मई को मतदान होगा। यह दो ऐसी सीटें हैं जहां गुज्जर और बकरवालों की बड़ी संख्या है। 

हालांकि, भाजपा ने कश्मीर की तीनों सीटों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। फिर भी गृह मंत्री का दौरा अहम बताया जा रहा है। श्रीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 13 मई को चौथे चरण में मतदान हुआ था, जिसमें रिकॉर्ड 38 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था। यह प्रतिशत 1996 के लोकसभा चुनावों के बाद से सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें