फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जून 2026 में जम्मू को मिलेगा नया हवाई अड्डा, अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से होगा लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
-अब तय तिथि से छह माह पहले पूरा होगा निर्माण, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तय की समय सीमा
विज्ञापन

- 8000 फुट हुआ नए रनवे का निर्माण, पुराने से है 1300 फुट अधिक
-24 लाख यात्रियों की नया एयरपोर्ट बनने के बाद आवाजाही होने करने की संभावना
-860 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली और चंडीगढ़ की तर्ज पर हो रहा निमार्ण
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस जम्मू हवाई अड्डे के निर्माण की समय सीमा तय हो गई है। निर्माता कंपनी को आगामी 14 माह में निर्माण पूरा करना होगा। अथॉरिटी ने जून 2026 तक एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख तय कर दी है। इससे पहले यह निर्माण 2026 के अंत तक पूरा होना था। अब तय अवधि से छह माह पहले निर्माण पूरा होगा।
हवाई अड्डे के रनवे का काम पूरा कर लिया गया है। यह आठ हजार फुट बनाया गया है, जो पुराने के मुकाबले 1300 फुट अधिक है। निर्माण पूरा होने के बाद जम्मू एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या में 24 लाख का इजाफा होने की संभावना है। मौजूदा समय में जम्मू एयरपोर्ट की क्षमता वर्षभर में करीब 16 लाख यात्रियों को संभालने की है।
विज्ञापन

नया एयरपोर्ट बनने के बाद इसके 40 लाख पहुंचने की संभावना है। नए हवाई अड्डे के निर्माण पर 860 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट खर्च किया जा रहा है। इसमें 56 चेक इन काउंटर, 11 एक्स-रे बैगेज मशीन, छह एयरोब्रिज और चार कन्वेयर बेल्ट लगाई जा रही हैं। इनसे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
टर्मिनल करीब 50 हजार स्क्वेयर मीटर का होगा, इसे तवी नदी के दूसरे सिरे पर विकसित किया जा रहा है। जम्मू एयरपोर्ट दिल्ली और चंडीगढ़ की तर्ज पर विकसित होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया ने एयरपोर्ट निर्माता कंपनी को तय समय पर काम पूरा करने के आदेश दिए हैं।
-
मौजूदा समय में दिल्ली और जम्मू के बीच औसतन 35 उड़ाने
इस समय मां वैष्णो देवी के दर्शनों और कश्मीर घूमने जाने वाले यात्रियों की वजह से दिल्ली और जम्मू के बीच औसतन 35 उड़ाने हो रही हैं। इनमें करीब पांच हजार यात्री रोजाना आवाजाही कर रहे हैं। इसके नया एयरपोर्ट बनने के बाद दोगुनी होने की संभावना है।
विज्ञापन




जम्मू एयरपोर्ट पर उतर पाएंगे बड़े जहाज : निदेशक
जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक संजीव कुमार गर्ग ने बताया कि निर्माण तेज गति से चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद यात्रियों को दिल्ली और चंडीगढ़ की तर्ज पर सुविधाएं मिलेंगी। सुविधाएं ज्यादा होने से यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है। रनवे का काम पूरा हो गया है। टर्मिनल का निर्माण जारी है। रनवे बढ़ने की वजह से जम्मू एयरपोर्ट पर बड़े जहाज आसानी से उतर सकेंगे। यात्रियों को भी आला दर्जे की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें