फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: पुलवामा हमले की बरसी से पहले आतंकी साजिश की आशंका, एजेंसियां सतर्क; भीड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाई

Thu, 12 Feb 2026 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और सुरक्षाबलों के काफिलों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
file pic - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने पुलवामा आतंकी हमले की बरसी से पहले संभावित आतंकी साजिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आतंकी संगठन इन तारीखों के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और सुरक्षाबलों के काफिलों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा गया है। जम्मू से लेकर कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जम्मू संभाग में पहले से ही किश्तवाड़ उधमपुर और कठुआ में आतंकरोधी अभियान जारी है।

इस बीच सुरक्षा एजेंसी के इनपुट ने सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दिया है। 14 फरवरी 2019 पुलवामा आतंकी हमला हुआ था। पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों ने चेकिंग अभियान तेज कर दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं। अधिकारियों ने आम लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को देने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें