फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: मंदिरों के शहर को दहलाने की थी साजिश, जम्मू में तैयार करना था विस्फोटक, रिसीवर को तलाश जारी

Thu, 16 Jun 2022 10:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बस से बरामद की गई जेलेटिन स्टिक को जम्मू में लाकर इससे विस्फोटक तैयार किया जाना था और इसके बाद इससे बड़ा धमाका करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इसके रिसीवर की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Jammu Explosives Recovered - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के झज्जर कोटली में बस से मिले विस्फोटक से मंदिरों के शहर को दहलाने की साजिश थी। बस से बरामद की गई जेलेटिन स्टिक को जम्मू में लाकर इससे विस्फोटक तैयार किया जाना था और इसके बाद इससे बड़ा धमाका करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इसके रिसीवर की तलाश में जुट गई है। जम्मू में अलर्ट कर दिया गया है। जम्मू से श्रीनगर आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। 
विज्ञापन


बुधवार को नगरोटा में वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस और कुछ चालकों की आपस में बहस भी हो गई। लगातार इस तरह की गतिविधियां हो रही हैं। कुछ दिन पहले उधमपुर में विस्फोट मामले की गुत्थी सुलझ जाने के बाद ही यह मामला सामने आ गया है। उधमपुर में सिटकी बम का इस्तेमाल किया गया था, जबकि इस बम को रखने वाले भी किश्तवाड़ रामबन डोडा रेंज के थे।

सूत्रों का कहना है कि बस में उक्त विस्फोटक रख दिया गया और आगे जानकारी दे दी गई। बस स्टैंड पहुंचने पर हो सकता है कि इसे कोई लेने के लिए आता। लेकिन इसके पहले ही यह विस्फोटक बरामद कर लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टला है। पिछले दो हफ्तों के भीतर पहले हीरानगर में ड्रोन से भेजे गए स्टिकी बम और ग्रेनेड बरामद किए गए। इसके बाद कानाचक में स्टिकी बम बरामद किए गए। 
विज्ञापन


इसके बाद अरनिया में घुसपैठ करने का प्रयास किया गया। अब जम्मू आ रही बस से विस्फोटक मिलने से साफ है कि जम्मू शहर की शांति भंग करने के लिए साजिशें की जा रही हैं। ताकि अमरनाथ यात्रा से पहले शहर में माहौल खराब किया जा सके। लेकिन पुलिस की ओर से अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर सुरक्षा को पुख्ता किया गया है, जिसकी बदौलत इस तरह की साजिशों को नाकाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें