फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, पांच दहशतगर्द ढेर, दो जवान घायल

Thu, 19 Dec 2024 09:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक कुलगाम जिले के कद्देर इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई है। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान आतंकियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक कुलगाम जिले के कद्देर इलाके में मुठभेड़ हुई है। 

विज्ञापन


संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार रात जिले के बेहीबाग इलाके के कद्दर में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। घिरता देखकर आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। अधिकारियों के मुताबिक पांच आतंकवादियों के शव बाग में पड़े हैं लेकिन अभी तक बरामद नहीं किये गये हैं।
 

Encounter started in Kadder area of Kulgam district. Police and security forces are on the job. Further details shall follow: Jammu & Kashmir Police pic.twitter.com/LuwAMZbMCR

विज्ञापन
Trending Videos

विज्ञापन

आज केंद्रीय गृहमंत्री शाह सुरक्षा के मुद्दे पर करेंगे समीक्षा बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार यानि आज शाम को जम्मू-कश्मीर के प्रमुख सुरक्षा मुद्दों को लेकर एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शामिल होंगे। सूचना के मुताबिक, विधानसभा चुनावों के बाद सुरक्षा मुद्दों को लेकर यह पहली बैठक होगी। इसमें सेना के शीर्ष अधिकारी, अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, खुफिया एजेंसियां और गृह मंत्रालय के अफसर मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री को संघ शासित क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और सीमावर्ती क्षेत्रों सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें