कार्यक्रम मेंचैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, जेएंडके एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा, युवा सेवा एवं खेल विभाग के सचिव सरमद हफीज, जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजहत गुल और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
नई खेल नीति ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के राह दिखाईएलजी ने कहा, नई खेल नीति ने हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए उज्ज्वल आशा जगाई है। पिछले साल, विभिन्न खेलों में प्रदेश के बच्चों और युवाओं की रिकॉर्ड 53 लाख भागीदारी रही। इसके अलावा 30 हजार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय टूर्नामेंटों में भाग लिया और 46 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में सफलता की परंपरा जारी रखेंगे।