फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Election: सीमा पर आधी आबादी ने दिखाया पूरा जोर... पाकिस्तान बॉर्डर से सटी इन सीटों पर जमकर हुआ मतदान

Sat, 28 Sep 2024 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण में 57.31 फीसदी मतदान हुआ। इस चरण में सीमा पर आधी आबादी ने पूरा जोर दिखाया है। पाकिस्तान सीमा से सटी राजोरी-पुंछ की सभी आठ विधानसभा हलकों में जमकर मतदान हुआ है।
विज्ञापन
Jammu Election - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से लगती सीमा पर बंपर वोटिंग में आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राजोरी और पुंछ जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले बढ़-चढ़कर भागीदारी की। दूसरे चरण में 26 सीटों में 11 सीटों पर महिलाओं ने जमकर मतदान किया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के अनुसार, दूसरे चरण में 57.31 फीसदी मतदान हुआ। इसमें 58.35% पुरुषों, 56.22% महिलाओं की भूमिका रही। लाल चौक, छानपोरा व रियासी में थर्ड जेंडर की शतप्रतिशत भागीदारी रही। 

आयोग के अनुसार, जिन 11 विधानसभा हलकों में महिलाओं की वोटिंग अधिक हुई, उनमें बडगाम जिले की खान साहिब, रियासी की गुलाबगढ़ व रियासी, राजोरी की कालाकोट-सुंदरबनी, नौशेरा, राजोरी, बुद्धल व थन्नामंडी तथा पुंछ जिले की सूरनकोट, पुंछ हवेली व मेंढर शामिल हैं। इनमें छह सीटें गुलाबगढ़, राजोरी, बुद्धल, थन्नामंडी, सुरनकोट व मेंढर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं।
विज्ञापन

 
विधानसभा पुरुष महिला कुल
कालाकोट-सुंदरबनी 63.95 74.21 68.82
नौशेरा 68.61 77.80 73.05
राजोरी 66.59 74.85 70.57
बुद्धल 65.62 75.00 70.04
थन्नामंडी 70.36 75.58 72.88
सुरनकोट 71.78 78.29 74.94
पुंछ हवेली 72.54 76.68 74.56
मेंढर 69.18 78.16 73.56
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें