फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग लांच करेगा अपनी वेबसाइट

Sun, 22 Feb 2015 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यप्रणाली में सुधार करने और शिक्षा विभाग से संबंधित जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए डायरेक्टरेट आफ स्कूल एजूकेशन अपनी वेबसाइट शुरू करने की योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


वेबसाइट के जरिये शहर और ग्रामीण इलाकों में लोग जम्मू संभाग में स्कूलों की संख्या, स्कूलों में विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं और अन्य कई तरह की जानकारी हासिल कर सकेंगे। अधिकारी का कहना है कि इससे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में भी सुधार आएगा।

सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक वर्ष कई तरह की योजनाएं तैयार की जाती हैं। जानकारी के अभाव में विद्यार्थी इन योजनाओं का लाभ सही तरह से हासिल नहीं कर पाते हैं। वहीं शिक्षक भी इस पर जरूरत के अनुसार काम नहीं करते हैं।
विज्ञापन


सरकार की तरफ से प्रत्येक वर्ष शिक्षा के स्तर को बढ़ाने व विद्यार्थियों की सुविधा के लिए करोड़ों के फंड भी जारी किए जाते हैं। इन सभी की जानकारी लोगों तक नहीं पहुंचती है। लोगों को पता ही नहीं चलता है कि कितने फंड इस्तेमाल हुए और कितने इस्तेमाल करना अभी बाकी हैं।

यह सारी जानकारी अब वेबसाइट के जरिये लोगों तक पहुंचाने की योजना तैयार की जा रही है। सरकारी स्कूलों की जानकारी के लिए सरकार की तरफ से एक वेबसाइट कई वर्ष पहले बनाई गई थी, लेकिन इसको सरकार की तरफ से अपडेट नहीं किया जाता है।

इस वेबसाइट में जानकारी भी काफी पुरानी है। इसको अपडेट कई वर्षों से नहीं किया गया है। जब कोई इसमें कुछ तलाश करता है तो इसमें ज्यादातर 2008 से 2011 तक की ही जानकारी मिलती है।

लेकिन डायरेक्टर आफ स्कूल की अपनी वेबसाइट से लोग ताजा आंकड़े उपलब्ध करवाएगा। जैसे ही कोई योजना शिक्षा विभाग के लिए शुरू होगी तो तुरंत इसकी जानकारी लोगों और विद्यार्थियों को इस वेबसाइट से मिल सकेगी।

डायरेक्टरेट आफ स्कूल एजूकेशन सिमरन दीप सिंह ने कहा कि काम में पारदर्शिता लाने के लिए ही अपनी वेबसाइट लांच करने की योजना तैयार की जा रही है। जल्द इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। जैसे ही मंजूरी मिलेगी, इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें