फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: छह साल की आयु में कुछ महीने काम वाले बच्चों को पहली कक्षा में मिल सकता है दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू कश्मीर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जम्मू के एक प्रतिनिधि मंडल ने स्कूल शिक्षा निदेशक से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने 30 मार्च 2025 तक 6 साल की आयु पूरी होने में कुछ महीनो का अंतर वाले छात्रों को कक्षा एक में दाखिला देने की मांग की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ.जावेद अहमद चौधरी आश्वासन दिया है कि विभाग इस पर विचार कर रहा है और जल्द ही इसमें कोई फैसला लिया जाएगा। ताकि उनके शैक्षणिक स्तर को बर्बाद होने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल लगातार स्कूल शिक्षा विभाग से यह मांग कर रहे हैं। बीते 2 साल में स्कूल शिक्षा विभाग ने ऐसे बच्चों को छूट दी है। उन्होंने कहा कि आयु सीमा ने छूट नहीं मिलने से हजारों छात्र व उनके अभिभावक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे छात्रों को ध्यान में रखते हुए विभाग एक बार आयु सीमा में छूट देनी चाहिए। अजय गुप्ता ने कहा कि निदेशक से स्कूल प्रबंधन कमेटी की सीआईडी वेरिफिकेशन के संबंध में भी चर्चा हुई। निदेशक को अवगत करवाया की सीआईडी वेरिफिकेशन के लिए निजी स्कूलों प्रबंधन समितियां को सीआईडी कार्यालय जाना पड़ रहा है। सभी स्कूल जम्मू जिले में नहीं है ऐसे में दूरदराज इलाकों के स्कूल प्रबंधकों को सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है। निदेशक को सीआईडी वेरिफिकेशन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बनाने की मांग की है। निदेशक ने दोनों मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए किस पर आगे की पहल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें