फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीडीसी बडगाम अध्यक्ष पद से हटाए गए नजीर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में डीडीसी अध्यक्ष के खिलाफ पहला सफल अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

बडगाम है मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के प्रभाव वाला क्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। एक साल से ज्यादा लंबे कानूनी और राजनीतिक संघर्ष के बाद, नजीर अहमद खान को जिला विकास परिषद (डीडीसी) बडगाम अध्यक्ष का पद गंवाना पड़ा है। उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का सभी 13 सदस्यों ने समर्थन किया। यह जम्मू-कश्मीर में डीडीसी अध्यक्ष के खिलाफ पहला सफल अविश्वास प्रस्ताव है। बडगाम मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के प्रभाव वाला क्षेत्र है। इस विधानसभा सीट से भी वे 2024 में जीते लेकिन सीट से इस्तीफा दे दिया।
फरवरी 2021 में तमाम विरोध-गतिरोध के बावजूद खान कुर्सी संभालने में कामयाब हुए थे। हालांकि विवादों से उनका पीछा नहीं छूटा। एक साल से ज़्यादा समय तक परिषद की बैठकें नहीं बुलाना, साथी सदस्यों के कामकाज में हस्तक्षेप करना और आक्रामक व्यवहार जैसे आरोप उनपर लगे।
विज्ञापन


जवाब में, 14 में से 13 डीडीसी सदस्यों ने 29 फरवरी, 2024 को अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। जब डिप्टी कमिश्नर दो सप्ताह की निर्धारित अवधि के भीतर कार्रवाई करने में विफल रहे, तो याचिकाकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 27 मार्च, 2024 को जारी किए गए न्यायालय के आदेशों के बावजूद, कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण अवमानना याचिका दायर की गई - जो अभी भी लंबित है।
विज्ञापन


वहीं, सदस्यों ने 12 दिसंबर को एक नया अविश्वास प्रस्ताव पारित किया। फिर भी, डीसी ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे याचिकाकर्ताओं को एक बार फिर न्यायालय का रुख करना पड़ा। इस बार, न्यायालय ने डीसी को 7 अप्रैल, 2025 को बैठक बुलाने का निर्देश दिया। यथास्थिति को बनाए रखने के अंतिम प्रयास में, नजीर अहमद खान ने सात अप्रैल को निर्धारित अविश्वास बैठक पर रोक लगाने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की। न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दी। इससे बैठक आयोजित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। बैठक में नजीर अहमद खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का उपस्थित सभी 13 सदस्यों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें