फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंत्रोच्चार के साथ घो मन्हासा में निकली भव्य कलश यात्रा

Sun, 04 May 2025 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
11 दिवसीय श्री लक्ष्मी नृसिंह महायज्ञ जारी, कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। घो मन्हासा में 11 दिवसीय श्री लक्ष्मी नृसिंह महायज्ञ जारी है। शनिवार को मंत्रोच्चार के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा के सस्थ स्वागत किया।
कलश यात्रा श्री लक्ष्मी नृसिंह मंदिर घो मन्हासा से शुरू हुई। महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 महंत नंद किशोर दास शास्त्री महाराज ने पूजन करवाया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पहुंची, जिसके बाद कलशों को स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर ने बताया कि कथा चार मई से 10 मई तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। 11 मई को कथा के समापन पर हवन होगा। इसके बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा। कथा के उपलक्ष्य में प्रतिदिन रात को जागरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें