दोमाना। गवर्नमेंट हाई सेकेंडरी स्कूल मंडाल में शनिवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसमें 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मढ़ विधानसभा के विधायक सुरिंद्र मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि यह समारोह विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का प्रतीक रहा। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल सुरेखा रैना, वाइस प्रिंसिपल राजिंदर सिंह संधू, मंडल अध्यक्ष अमरजीत कौर, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, मंडल महामंत्री बंटी शर्मा, चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद