चिनौर पुलिस चौकी के अंतर्गत शारिका बिहार का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। चिनौर पुलिस चौकी के अंतर्गत शारिका बिहार में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया है। सोमवार को चिनौर पुलिस चौकी में दीपिका सोनी निवासी शारिका बिहार लोवर रूप नगर ने शिकायत दी।
इसमें बताया कि सोमवार दोपहर को एक बजे वह घर से काम पर गई थी। तीन बजे जब उनके बच्चे स्कूल से लौटे तो दरवाजा टूटा था और अंदर सामान बिखरा था। उनकी बहन ने फोन कर चोरी की जानकारी दी। जब घर पहुंची तो पाया कि आभूषण और नकदी गायब है।
चोरी की वारदात दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच में हुई। फिलहाल, मामले की शिकायत चिनौर पुलिस चौकी में दी गई है। सूचना मिलने पर चिनौर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घर से सात तोले सोने के गहने और 40 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है।