फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ठेकेदारों को लाभ देने के लिए दिया ठेका, पूर्व कमांडेंट समेत कई पर मामला दर्ज

Tue, 04 Feb 2025 03:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की श्रीनगर इकाई ने सीआरपीएफ की 115 बटालियन के पूर्व कमांडेंट पंकज पीटर शाह समेत कई पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पूर्व कमांडेंट ने कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए उन्हें ठेके दिए।
विज्ञापन

सीबीआई के एएसपी अशोक कालरा ने 15 जनवरी को इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि 2018 से 2021 के बीच पंकज पीटर शाह जो 115 बीएन सीआरपीएफ, श्रीनगर के कमांडेंट के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पीस एंटरप्राइजेज श्रीनगर के मालिक वहीद-उद-दीन मीर, सैनिक ट्रेडर्स श्रीनगर की मालिक रेहाना फारूक, जफर मोटर्स श्रीनगर के मालिक अब्दुल मजीद मीर और ग्रैंड मूसा, बडगाम के मालिक तहसीन नबी भट को फायदा पहुंचाने के लिए सीआरपीएफ को विभिन्न सामान उपलब्ध कराने के ठेके दिए। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें