संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। पौनी चक पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामला सुलझाने का दावा किया है। पुलिस चौकी प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि घो मन्हासा से चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस बरामद किया है।
बताया कि 10 फरवरी को बोध राज निवासी पूरन दे कोठे, घो मन्हासा ने ट्रैक्टर चोरी के संबंध में पुलिस स्टेशन दोमाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीएनएस के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू की।
एसडीपीओ दोमाना मुदस्सिर हुसैन और एसएचओ दोमाना राजेश्वर सिंह के दिशानिर्देश अनुसार पौनी चक पुलिस चौकी प्रभारी अमरीक सिंह के नेतृत्व में टीम ने ट्रैक्टर को विजयपुर स्थित एक खड्ड से बरामद किया। हालांकि, ट्रैक्टर को चुराने वाले अभी गिरफ्त से बाहर हैं।