संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। मढ़ चौक में वीरवार शाम को कैंडल मार्च निकलकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर विधायक सुरिंदर कुमार ने लक्षित हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए पीएम से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठाई। इस दौरान भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजिंदर चिब और जिला महामंत्री भुवनेश मेहता ने कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के आकाओं का सफाया किया जाना चाहिए।
इस मौके पर एसडीएम अथर अमीन जागर, पूर्व सरपंच और मंडल अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, शाम सुंदर रैना, अमरजीत कौर, प्रेम सिंह चिब, नरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, जोगिंदर संगम आदि मौजूद रहे।