फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वॉलीबॉल में अकलपुर स्कूल का जीत के साथ अगले दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़ में आठ दिवसीय अंतर स्कूल जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज
विज्ञापन

विभिन्न स्कूलों के 520 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
अंडर-14 व 17 वर्ग के तहत कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बैंडमिंटन में खिलाड़ी दिखा रहे दम
संवाद न्यूज एजेंसी

दोमाना। मढ़ में वीरवार को आठ दिवसीय अंतर स्कूल जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में शुरू हुईं। इनका आयोजन युवा सेवाएं और खेल विभाग जोन मढ़ की ओर से किया जा रहा है। इनमें बॉयज अंडर-14 और 17 आयु वर्ग के मढ़ जाने के विभिन्न स्कूलों के 520 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
पहले दिन कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और बैंडमिंटन के मुकाबले सरकारी मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल मढ़ में शुरू हुए। वीरवार को वॉलीबॉल में एमआरएलडी स्कूल ने अकलपुर स्कूल को और अंडर-14 में बैंडमिंटन में सरकारी स्कूल कार्लूप ने सिंबली स्कूल को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य एसके शर्मा ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा अधिकारी मढ़ अनुपुनम सांगरा मुख्य रूप से मौजूद रहीं। प्रतियोगिताएं जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी (डीवाईएसएसओ) जम्मू सुखदेव राज शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

वीरवार को पहले दिन अंडर 17 में कबड़ी का मुकाबला अकलपुर स्कूल और एमआरएलडी स्कूल के बीच हुआ, जो अकलपुर स्कूल ने जीता। वॉलीबॉल में एमआरएलडी स्कूल ने अकलपुर स्कूल को हराया। अंडर-14 में बैंडमिंटन के मुकाबले में सरकारी स्कूल कार्लूप ने सिंबली स्कूल को हराया। इस मौके पर गतिविधि प्रभारी जोन मढ़ रशपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें