फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वार्ड नंबर एक में शोपीस बन गई हैं स्ट्रीट लाइटें

Sun, 02 Jul 2023 05:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के बजाय दिन में कई स्ट्रीट लाइटें कर रही हैं उजाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया नगर पालिका के अधीन आने वाले वार्ड एक में स्ट्रीट लाइट की हालत खस्ता हो चुकी है। अधिकांश स्ट्रीट लाइटें महज शोपीस बनकर रह गई हैं। मरम्मत कार्य के ऊपर नगरपालिका का ध्यान नहीं है। इस वजह से वार्ड में ज्यादातर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई हैं। कुछ स्ट्रीट लाइटें जल भी रहीं हैं तो रात की बजाय दिन में। ज्यादातर स्ट्रीट लाइट 24 घंटे जलने से खराब हो गई हैं। इससे वार्ड में शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है और लोग परेशान होते हैं। अरनिया नगर पालिका को इस ओर ध्यान देते हुए स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करानी चाहिए।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अरनिया नगर पालिका की तरफ से कस्बे में एलईडी लाइट लगाने का सिलसिला जारी है। परंतु पुरानी स्ट्रीट लाइट की तरफ ध्यान नहीं दी जा रही है। वार्ड एक के तीखे मोड़ के दोनों और नाला पड़ता है। परंतु वहां पर नगरपालिका द्वारा लगाई गई एलईडी लाइट नाले की तरफ मुंह करने की बजाय गली की तरफ उसका मुख रखा गया है। इससे तीखे मोड़ पर आने-जाने वाले गाड़ी चालकों के लिए समस्या बनी हुई है। जिस ओर स्ट्रीट लाइट की जरूरत होती है उसके विपरीत स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। इससे वार्ड में लोग समस्या से जूझ रहे हैं। इस मौके पर स्थानीय निवासी श्यामलाल, बोधराज, अजय कुमार ने बताया कि अरनिया नगरपालिका के अधिकारियों को खुद स्थिति का जायजा लेकर स्ट्रीट लाइट से संबंधित समस्याओं का निपटारा करना चाहिए। इस मुद्दे पर अरनिया नगरपालिका के एग्जीक्यूटिव अधिकारी रवि सैनी ने बताया कि जल्द ही तीखे मोड़ पर लगाई गई एलईडी लाइट का मुआयना किया जाएगा और उसे बेहतर दिशा में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें