फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू की बेटी बनी मिसेज यूनिवर्स ह्यूमिनिटी

Wed, 27 Sep 2017 12:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शहर की बेटी सुहासिनी सूदन महेश्वरी ने रियासत का मान बढ़ाने का काम किया है। उसने साउथ अफ्रीका के डरबन में आयोजित मिसेज यूनिवर्स ह्यूमिनिटी-2017 का खिताब जीता है। खिताब जीतकर जम्मू लौटी सुहासिनी का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए सुहासिनी ने बताया कि दुनिया का यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने के बाद काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 2013 में हुई थी। उन्होंने बताया कि साउथ ईस्ट एशिया के 11 देशों में उन्हें इस स्पर्धा के लिए चुना गया था।

सुहासिनी इससे पहले भी कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में काम करने का कोई खास मन नहीं है। सुपर वूमन नाम से एक इनिसेटिव लिया है। इसमें महिलाओं की सहायता की जाएगी। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


ग्लैमर और सोशल वर्क को साथ लेकर काम करेंगे। सुहासिनी के पिता सेवानिवृत्त चिकित्सक बिपिन सूदन ने बताया कि यह हम सब जम्मू वासियों के लिए गर्व की बात है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें