नटरंग में डुग्गर आइकनों पर आधारित कैरिकेचर की स्केच बुक का अनावरण
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नटरंग स्टूडियो में वीरवार को डुग्गर आइकनों पर आधारित कैरिकेचर की स्केच बुक का अनावरण निदेशक पद्मश्री बलवंत ठाकुर किया गया। स्केच बुक में डोगरा इतिहास, विरासत और आरके लक्ष्मण और सुमन गुप्ता जैसे कलाकारों को प्रमुखता से जगह दी गई है। स्केच बुक को साहित्य संगम ने प्रकाशित किया है।
इस साल की स्केच बुक में सभी कैरिकेचर शेखर द्वारा बनाए गए हैं, जिन्हें बंटी कार्टूनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। स्केच बुक में राजनीति, पत्रकारिता, व्यवसाय, कला और कानून सहित विभिन्न क्षेत्रों की उल्लेखनीय हस्तियों को जगह दी गई है। विमोचन समारोह के दौरान बलवंत ठाकुर जम्मू की विरासत और कला को जीवंत बनाने के प्रयासों के लिए साहित्य संगम का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र की विरासत को बच्चों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।