फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिले सहित शहर में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबफला स्थित गोशाला में दिनभर उमड़ी रही लोगों की भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले सहित शहरभर में गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई गई। इस दौरान लोगों ने गो माता की पूजा एवं सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर अंबफला स्थित गोशाला में दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान लोगों ने गो माता की पूजा-अर्चना की।
वहीं, विभिन्न गोशालाओं में हवन भी हुआ और लंगर भी लगाए गए। शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई के नेताओं ने गोपाष्टमी पर गाय माता की पूजा अर्चना के साथ मैं हिंदू हूं, गाय मेरी व राष्ट्र की माता है नामक पोस्टर रिलीज किया। साथ ही देशवासियों से गो संरक्षण व राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने का प्रण लेने की अपील की है।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी समेत वरिष्ठ नेताओं ने अंबफला स्थित गोशाला में गोपूजन किया। इस मौके पर गोशाला समिति के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, मिनाक्षी छिब्बर और संजीव कोहली आदि मौजूद रहे। वहीं, जम्मू-कश्मीर गोरक्षा समिति अंबफला जम्मू की ओर से गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। सुबह नौ बजे गो पूजन हुआ। इसके बाद हवन और 12 से साढ़े 12 बजे तक सत्संग हुआ। दोपहर दो बजे भंडारा लगाया गया। इस मौके पर सेवक पवन शास्त्री, राज कुमार गुप्ता, विमल महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


त्रिमूर्ति गोशाला अखनूर में हुआ विशेष कार्यक्रम
दोमाना के गुड़ा पत्तन स्थित त्रिमूर्ति गोशाला में विशेष कार्यक्रम हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। गोशाला के संस्थापक रवि वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में लोगों ने गोपूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। इस मौके पर श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें