मेजबान जम्मू विवि एपी महिला को पांचवां स्थान, सेबर महिला वर्ग में जीता दूसरा कांस्य पदक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग मैन एंड वुमन चैंपियनशिप के तीसरे दिन फॉयल पुरुष टीम में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, एपी महिला टीम में पंजाब यूनिविर्सटी चंडीगढ़ और सेबर महिला टीम में गुरुनानक देव युनिवर्सिटी अमृतसर ने स्वर्ण पदक जीता।
जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फॉयल पुरुष टीम के फाइनल मैच में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गुरु काशी विश्वविद्यालय बठिंडा ने रजत पदक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने प्रथम कांस्य पदक, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला ने द्वितीय कांस्य पदक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने 5वीं रैंक, अन्ना विश्वविद्यालय 6वीं रैंक, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर मराठवाड़ा एमएच ने 7वीं रैंक और एसआरएम इंस्टिट्यूट तमिलनाडु ने 8वीं रैंक हासिल की।
एपी महिला के फाइनल में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने रजत पदक जीता। रवींद्रनाथ टैगोर युनिवर्सिटी एपी ने पहला कांस्य पदक और एमडीयू रोहतक दूसरा कांस्य, मेजबान जम्मू यूनिवर्सिटी ने 5वीं और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली ने छठा, कालीकट यूनिवर्सिटी ने सातवां और जवाहर लाल नेहरू तकनीकी यूनिवर्सिटी काकीनाडा ने आठवां रैंक हासिल किया।
सेबर महिला टीम वर्ग में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने स्वर्ण पदक जीता। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के नाम रजत पदक रहा। लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय ने प्रथम कांस्य पदक अपने नाम किया। मेजबान जम्मू विश्वविद्यालय को द्वितीय कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को पांचवां रैंक मिला।
बीएस अब्दुर रहमान क्रिसेंट संस्थान को छठा, सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे सातवां और एमजीयू कोट्याम केरल को आठवां रैंक मिला।