जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग की ओर से दूसरी वार्षिक प्रो. शैलेंद्र सिंह जम्वाल मेमोरियल वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें डीन अनुसंधान प्रो. नीलू रोहमेत्रा मुख्य अतिथि थीं।
प्रतियोगिता का विषय सोशल मीडिया का विनियमन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए खतरा है था। इसमें जेयू के लॉ स्कूल से अंशिका गांधी ने प्रथम स्थान, जबकि जेयू के राजनीति विज्ञान विभाग से पवन कोतवाल दूसरे और जेयू के विधि विभाग से आकाश भगत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जेयू के लॉ स्कूल से मिस्बाह चौधरी, अंग्रेजी विभाग से शीना सिंह और जीडीसी आरएस पुरा से सरबजीत हीरा को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया। प्रभारी डीन छात्र कल्याण, प्रो. मोनिका चड्ढा ने जम्मू विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर प्रो. जम्वाल के योगदान के बारे में जानकारी दी।