फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 27 लाख की हेरोइन व चार लाख की नकदी सहित तीन सगे भाइयों समेत चार गिरफ्तार

विज्ञापन
नगरोटा में हेरोइन और नकदी के साथ गिरफ्तार आरोपी: जब्त की गई स्कारपियों कार: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
-तीन मोबाइल फोन और हेरोइन मापतौल वाली दो छोटी मशीनें भी बरामद
विज्ञापन

आरोपियों में तीन सगे भाई, स्कॉर्पियो में टीसीपी नगरोटा के पास कर रहे थे नशे की ढील
एक भाई फरार, सभी आरोपी नगरोटा के सीतनी के रहने वाले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगरोटा पुलिस ने तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों को 27 लाख की हेरोइन और चार लाख की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। ये लग्जरी कार में नशे की खरीद फरोख्त कर हे थे। पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को टीसीपी नगरोटा के पास हेरोइन की ढील की सूचना मिली थी। एसएचओ परवेज अहमद टीम सहित मौके पर पहुंचे तो वहां खड़ी एक स्कॉर्पियो (जेके02डीके9844) में पांच लोग सवार थे। पुलिस को देख एक युवक फरार हो गया। अन्य चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में से 27 लाख की 265 ग्राम हेरोइन और 4 लाख नकदी बरामद हुई। तीन मोबाइल फोन और हेरोइन मापतौल वाली दो छोटी मशीनें भी बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तीन सगे भाई शब्बीर चौधरी, शकील अहमद व फारूक चौधरी और वसीम अकमर चौधरी के रूप में हुई है। वहीं, चौथा भाई व फरार आरोपी आरिफ चौधरी है। चारों गिरफ्तार आरोपी नगरोटा के सीतनी के रहने वाले हैं। शकील को पहले भी नशा तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ये चारों आरोपी लंबे समय से हेरोइन की तस्करी में संलिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें