फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहीदों की याद में दौड़ा जम्मू, बाइक रैली से अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस की ओर से हुआ मैराथन और रैली का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला पुलिस की ओर से शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रविवार को बाइक रैली और मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन हरी निवास जम्मू से शुरू हुई और महेशपुरा चौक व अंबफला से होकर वापस हरि निवास में संपन्न हुई। वहीं, बाइक रैली जिला पुलिस लाइन से शुरू होकर एमएलए हाॅस्टल, विजिलेंस रोटरी, महेशपुरा चौक, कान्वेंट स्कूल, सतवारी चौक और गांधी नगर से होते हुए पुलिस लाइन संपन्न हुई।
मैराथन में 200 से 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें विभिन्न आयु वर्ग व महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसमें सैनिक स्कूल नगरोटा, देवी दीवान बख्शी नगर और एमए स्टेडियम के छात्रों ने भी भाग लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद डीआईजी शिव कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने और पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत करने के लिए युवाओं को शामिल करने में ऐसी पहल के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि जिन्होंने हमारे कल के लिए अपना आज बलिदान कर दिया। उससे ही देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। इनको कभी भुलाया नहीं जा सकता।
बाइक रैली में यातायात, रॉयल एनफील्ड जम्मू के पेशेवर बाइकर्स और कुछ स्थानीय गैर सरकारी संगठनों के 100 से अधिक बाइकर्स ने हिस्सा लिया। रैली को एडीजीपी आनंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एडीजीपी ने कहा कि ये रैली देशभक्ति और राष्ट्र की सेवा के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने का एक दिल से किया गया प्रयास है।
विज्ञापन

ये कार्यक्रम एकता को बढ़ावा देने के लिए है, जिसमें पुलिस और नागरिक दोनों प्रतिभागी ड्यूटी के दौरान अपने जीवन का बलिदान देने वालों को साझा श्रद्धांजलि देने में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें