फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुंबई में फ्लैट दिलाने के नाम पर जम्मू के इंजीनियर से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मुंबई में फ्लैट दिलाने के नाम पर जम्मू के इंजीनियर से 88 लाख की ठगी हुई है। इस संबंध में अपराध शाखा जम्मू ने मामला दर्ज किया है। इसमें बताया गया कि मुंबई निवासी प्रापर्टी डीलर आशीष शाह ने जम्मू के जानीपुर निवासी इंजीनियर बोनिश बहल से 88 लाख रुपये लिए।
इसके बदले थ्री बीएचके फ्लैट देने की बात हुई। बाद में न फ्लैट मिला और न ही पैसा लौटाया गया। बोनिश ने क्राइम ब्रांच को शिकायत में बताया कि वह एक वर्ष पहले मुंबई के अंधेरी स्थित माधवेश्वर मंदिर में आरोपी से मिला, जो पेशे से प्रापर्टी डीलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को एक निवेशक और बिल्डर के रूप में प्रस्तुत किया। बताया कि वह मुंबई के सभी बिल्डरों के साथ काम करता है।
उसकी बिल्डरों के बीच अच्छी पैठ है। इसके जरिए वह सस्ते दाम पर फ्लैट दिला सकता है। मार्च 2023 में आरोपी ने शिकायतकर्ता को निर्माणाधीन इमारत की कुछ तस्वीरें दिखाईं। इसके बाद शिकायतकर्ता ने फ्लैट उपलब्ध करवाने के लिए आरोपी से संपर्क किया। बाद में आरोपी ने उससे 88 लाख रुपये लिए, लेकिन बार-बार संपर्क करने पर भी आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें