भागवत कथा सुनतीं महिला श्रद्दालु। संवाद
- फोटो : vijaypur news
विजयपुर। क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर के पास श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पंकज शास्त्री वृंदावन वालों ने कहा, हनुमान जी प्रभु श्री राम का सुमिरन करते हुए लंका में प्रवेश करते हैं जहां प्रवेश द्वार पर उनकी भेंट लंकिनी राक्षसी से होती है। लंकिनी हनुमान जी का रास्ता अवरुद्ध करती है और हनुमान जी मुष्ठिका का प्रहार करते हैं। लंकिनी मूर्छित हो जाती है। होश में आने पर लंकिनी कहती है कि यह तो बहुत सुंदर सत्संग हो गया। हनुमान जी और लंकिनी के बीच में सत्संग होता है अर्थात हनुमान जी लंकिनी को आत्मज्ञान प्रदान करते हैं। सत्संग की महिमा को शास्त्रों में अनंत कहा गया है। बिना सत्संग के विवेक की प्राप्ति नहीं होती है।