फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आज दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि देंगे मुख्य न्यायाधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन की पहल पर फिर से शुरू हुआ फुल कोर्ट रेफेरेंस का रिवाज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश वीरवार को न्यायालय में दिवंगत अधिवक्ताओं को श्रद्धांजलि देंगे। इसके लिए मुख्य न्यायाधीश की अदालत में फुल कोर्ट रेफेरेंस की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद बाकी दिन के लिए न्यायालय में काम-काज बंद रहेगा। बता दें बार एसोसिएशन की पहल पर फिर से ये रिवाज शुरू की गई है।
बीते दिनों उच्च न्यायालय की ओर से एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी गई। नोटिस में बताया गया कि छह मार्च को मुख्य न्यायाधीश ताशी रबस्तान अपनी अदालत में दोपहर तीन बजे फुल कोर्ट रेफेरेंस की प्रकिया को पूरी करेंगे। इस दौरान उच्च न्यायालय की श्रीनगर विंग के अधिवक्ता भी वर्चुअल माध्यम से इसमें शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बार एसोसिएशन की ओर से नोटिस जारी कर फुल कोर्ट रेफेरेंस की रिवाज फिर से शुरू करने पर मुख्य न्यायाधीश का आभार प्रकट किया गया और सभी अधिवक्ताओं से इसमें शामिल होने की अपील की गई। बता दें कि कोविड महामारी से पहले न्यायालय में फुल कोर्ट रेफेरेंस की प्रक्रिया की जाती थी। बार एसोसिएशन के चुनावों में भी फुल कोर्ट रेफेरेंस की रिवाज फिर से शुरू करवाना एक प्रमुख मुद्दा था।
विज्ञापन



इन दिवंगत अधिवक्ताओं को किया जाएगा नमन
फुल कोर्ट रेफेरेंस के दौरान साल 2021 से 2025 के बीच में दिवंगत हुए दस अधिवक्ताओं को नमन किया जाएगा। इनमें बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत चंद मोहन गुप्ता, अधिवक्ता सरदार करणबीर सिंह, हफीज उर रहमान, सोनम दोरजे, सरदार जसपिंदर सिंह, बचन लाल कलगोत्रा, अशोक परिहार, देवकी नंदन पंगोत्रा, आरके भाटिया और सुभाष दत्त शामिल हैं। बार एसोसिएशन के प्रधान निर्मल कोतवाल ने बताया कि एक अधिवक्ता अपना पूरा जीवन न्यायालय में लोगों की सेवा में निकाल देता है। ऐसे में उसे एक दिन न्यायालय में श्रद्धांजलि दी जाए, ये उसका अधिकार है। अधिवक्ता काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। इसके लिए पूर्व में बार एसोसिएशन ने मुख्य न्यायाधीश से मिलकर फुल कोर्ट रेफेरेंस की रिवाज फिर से शुरू करने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें