जम्मू। जिले में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के प्रदर्शन की बुधवार उपायुक्त सचिन कुमार ने समीक्षा की। इस दौरान पिछली तिमाही में ऋण जमा अनुपात (सीडीआर) में सुधार देखा गया।
सचिन ने प्राथमिकता क्षेत्र के ऋण को और बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। बैंकों को सरकार द्वारा प्रायोजित मामलों के लिए ऋण की मंजूरी और वितरण में तेजी लाने का निर्देश भी दिया। कृषि क्षेत्र में ऋण बढ़ाने और किसानों के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने को भी कहा।
विज्ञापन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर विशेष जोर दिया गया, जिसमें लाभार्थियों की जागरूकता और वित्तपोषण के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) सहित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ब्यौरा भी मांगा। इस अवसर पर नाबार्ड द्वारा तैयार 2025-26 के लिए जिले के लिए संभावित ऋण योजना भी जारी की गई।