फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: सात साल से नवाबाद थाने में तैनात था कांस्टेबल इकबाल, गोली लगने से हुई थी मौत

Mon, 05 Feb 2024 04:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इकबाल हुसैन परिवार के साथ गुज्जर नगर में किराए के कमरे में रहता था। उसकी तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के नवाबाद थाने में सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल इकबाल हुसैन (47) की सर्विस राइफल से गोली चलने से मौत हो गई है। वह सात साल से नवाबाद थाने में तैनात था और पुंछ जिले के हवेली तहसील के करमाड़ा का रहने वाला था। शनिवार रात को शौचालय जाने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। वह कुछ दिनों से चुप-चुप रहता था और चार दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था।

विज्ञापन


रविवार को जीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इकबाल हुसैन परिवार के साथ गुज्जर नगर में किराए के कमरे में रहता था। उसकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रही है। हादसे से चार दिन पहले वह छुट्टी से लौटा था। उनके पिता की मौत हो गई थी। वह मां, पत्नी और बच्चों के साथ जम्मू रहता था। 

उधर, हादसे के बाद से परिवार सहित थाने में गमगीन माहौल रहा। पुलिस थाने की तरफ से मामले की जांच की मांग की है। शनिवार देर रात इकबाल हुसैन शौचालय की तरफ गया था। इस दौरान उसके साथ सर्विस राइफल भी थी। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में राइफल से निकली गोली उसके गले के ऊपरी हिस्से में लगकर सिर के बाहर निकल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें