फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू शहर को तेजी से विकसित करने का प्रयास: निर्मल

Thu, 06 Apr 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि जम्मू शहर के तेज गति से विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उत्तर भारत में सर्व सुविधा संपन्न शहरों में जम्मू भी शामिल हो सके। रूप नगर के जेडीए क्लब में बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत की मौजूदगी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने आवास और शहरी विकास की दिशा में जरूरी कदम उठाए जा रहे है।
विज्ञापन


200 करोड़ की राशि से बस स्टैंड प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। सुपर बाजार और पंजतीर्थी में मल्टी स्टोरी पार्किंग पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा इन प्रयासों से यातायात को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा पुराने शहर को विरासत पर्यटन हब के तौर पर तैयार करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा तवी रिवर फ्रंट का कार्य तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए है। 

विकास कार्यों से जम्मू शहर को मुख्य पर्यटन केंद्र बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा जल्द ही जम्मू को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा संबंधित अधिकारियों को रूप नगर कालोनी के विभिन्न सेक्टरों में लिंक रोड का निर्माण, पार्कों को विकसित करने और पीएचई और बिजली ढांचे को मजबूत करने की हिदायत दी चुकी है। उन्होंने कहा 2.06 करोड़ की राशि के निर्माण कार्य रूप नगर कालोनी में चल रहे है। स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक बाली भगत ने भी अपने विचार प्रकट किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें