फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः पुंछ में PAK ने 48 घंटे में चौथी बार तोड़ा सीजफायर, जवाब में ताबड़तोड़ गोलीबारी

Wed, 05 Apr 2017 12:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर से जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एलओसी के पास मोर्टार दागे और ताबड़तोड़ गोलाबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि "पुंछ के दिगवार सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा एलओसी का उल्लंघन किया गया, जिसमें 82 मिमी मोर्टार और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया गया।"
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के अधिकारियों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की। जबकि आंतरिक गोलीबारी चल रही है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। इलाका रिहायशी है ऐसे में जानमाल का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

उन्होंने कहा इस क्षेत्र में गोलीबारी की दूसरी घटना है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि राजौरी और पुंछ जिले में एलओसी पर 48 घंटों में यह चौथी ऐसी घटना है जिसमें सीजफायर का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन


हालांकि बीते दिन भी पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के भिमबर में 11 घंटों तक मोर्टार बमों की गोलाबारी की थी और ये गोलीबारी कुछ घंटों तक जारी रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें