फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: धूल फांक रहीं महापुरुषों की प्रतिमाएं, अव्यवस्था का लगा ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती व पुण्यतिथि तक सिमटी सफाई व्यवस्था, नगर निगम नहीं ले रहा सुध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में नगर निगम की तरफ से चौक-चौराहों महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं, ताकि लोग उन्हें देखकर सही रास्ते पर चल सकें। लेकिन, नगर निगम की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है, जिससे यह प्रतिमाएं धूलधूसरित हो रही हैं। सिर्फ जयंती व पुण्यतिथि पर ही सुध ली जाती है।
इनकी तरफ न तो किसी राजनीतिक दल या फिर विभागीय अधिकारी का कोई ध्यान है। जबकि, इन चौक-चौराहों से रोजाना बड़े नेता व अधिकारी कई बार गुजरते हैं। इससे यही प्रतीत होता है कि यह प्रतिमाएं विशेष आयोजन तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख विवेकानंद चौक पर स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को देखकर लगता है कि कई माह से सफाई नहीं हो पाई है। यही हाल बख्शी नगर चौक स्थित स्वतंत्रता संग्राम के अगुवा सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का है। यह भी धूल व गंदगी से पटी है।

पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को सफाई का इंतजार
इंदिरा चौक से रोजाना वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का आवागमन रहता है। इसके बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को सफाई का इंतजार है। यही हाल ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह की प्रतिमा का भी है।
विज्ञापन


आचार्य चाणक्य की प्रतिमा को भी सफाई की दरकार
परेड चौक स्थित मूर्धन्य विद्वान व दार्शनिक के रूप मेंं विख्यात आचार्य चाणक्य की प्रतिमा को भी सफाई की जरूरत है। इसे देखकर लगता है कि नगर निगम की ओर से कई माह से सुध नहीं ली है।
-
प्रतिमाओं का संरक्षण किया जा रहा है। जहां से शिकायत मिल रही है, वहां पर सफाई करवाई जा रही है। नगर निगम उचित रखरखाव कर रहा है।
- डा. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें