फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तीन और प्रत्याशियों ने लिए नामांकन पत्र, संख्या पहुंची चार

विज्ञापन
विज्ञापन
चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री चुनाव : 11 तक जमा किए जा सकेंगे नामांकन पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव के नामांकन को लेकर तेजी आने लगी है। सोमवार को तीन और प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल चार नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं।

चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव अधिकारी शिवप्रताप गुप्ता ने बताया कि सोमवार को तीन पदों सीनियर वाइस प्रेसीडेंट के लिए अनिल गुप्ता, सेक्रेटरी के लिए राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष के लिए राजेश गुप्ता ने नामांकन पत्र लिया है। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर इसके पहले राजीव लंगर ने नामांकन पत्र लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल निर्धारित है। गौरतलब रहे कि इस चुनाव के लिए व्यापारिक संगठन और एसोसिएशन के सदस्य मतदान में भाग लेते हैं। शहर में सदस्यों की संख्या करीब 3000 है। इसमें 20 बड़ी व्यापारिक एसोसिएशन व संगठन भाग लेते हैं। प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव को लेकर रणभेरी बज चुकी है। 11 मई को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें